रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा हैं। अस्पताल से जानकारी बुलेटिन के मुताबिक रक्तचाप सामान्य हो गया है। डायलिसिस पूरी हो चुकी है। शरीर के अन्य अवयव भी तेजी से सामान्य हो रहे हैं। वे पूरी तरह से सजग हैं और लगातार बातचीत कर रहे हैं।
परिवार के डॉक्टर सदस्य संजय गांधी पीजीआई के इलाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्होंने आगे का इलाज वहीं जारी रखने का फैसला किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और खेल एवं युवा मंत्री उमेश पटेल ने अस्पताल जाकर रविंद्र चौबे से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री और अधिकारीगण रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
यह भी देखें :
Add Comment