क्राइमछत्तीसगढ़

सौतनों के बीच विवाद…एक ने दूसरे पर किया कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार…फिर बच्ची को फेंक दिया कुंए में…

बलरामपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो सौतनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने एक मासूम बच्ची को कुएं में फेंक दिया और अपनी सौतन के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टंगरमहरी के पटेलपारा निवासी प्रवेश सिंह ने दो शादियां कर रखी है।

प्रवेश अपनी पहली पत्नी पुष्पा और दूसरी पत्नी आरती सिंह के साथ जीवन यापन करता था। प्रवेश व पुष्पा की एक 6 वर्षीय बच्ची प्रतिभा है। प्रवेश की आरती से दूसरी शादी करने के बाद प्रवेश व पुष्पा के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ।





WP-GROUP

पति की गैरमौजूदगी में गुस्से से आगबबूला आरती ने पहले तो घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी बड़ी सौतन पुष्पा के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किया और उसे अधमरा छोड़। पुष्पा के 6 वर्षीय बालिका को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में फेंक दिया और मौके पर से फरार हो गई।

इधर प्रवेश के पड़ोसियों ने आनन फानन में पुष्पा की चीख पुकार सुन उसके घर पहुंच पुष्पा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं बच्ची को ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद घटनाक्रम की खबर पुलिस को दी गई। डॉक्टरों ने पुष्पा का प्राथमिक उपचार करते हुए उसे अम्बिकापुर के लिए रिफर कर दिया है। जबकि बच्ची प्रतिभा को अंदरूनी चोटें आई हैं।

यह भी देखें : 

पांच लाख की ईनामी हार्डकोर महिला नक्सली गिरफ्तार…

Back to top button
close