ट्रेंडिंगवायरल

दुनिया में आ गया सबसे छोटा और सबसे हल्का बच्चा… वजन जानकर रह जाएंगे हैरान…

जापान में एक अनोखे बच्चे ने जन्म लिया है। यह दुनिया सबसे छोटा और सबसे हल्का बच्चा है। डॉक्टरों ने बताया कि जापान में अक्टूबर को जन्म लेने के समय उसका वजन एक सेब के बराबर था। उस समय उसका वजन महज 258 ग्राम था। वह पूर्व में सबसे कम वजन के जन्मे रिकॉर्डधारी बच्चे की तुलना में काफी हल्का था।

रुसुके सेकिया का जन्म आपातकालीन सिजेरियन सेक्शन के जरिए हुआ था। दरअसल, तोशिको नाम की महिला ने गर्भधारण के बाद उच्च रक्तचाप की दिक्कत के चलते 24 सप्ताह और पांच दिन के बाद रयुसुके सेकिये को जन्म दे दिया था।



एक अक्टूबर 2018 को जब रयुसुके का जन्म हुआ तब उसकी लंबाई 22 सेंटीमीटर थी और डॉक्टरों ने उसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा था। उन्होंने उसे दूध पिलाने के लिए ट्यूब का सहारा लिया। वे कभी-कभी मां का दूध पिलाने के लिए रुई का इस्तेमाल भी करते थे। करीब 7 महीने बाद बच्चे का वजन 13 गुना बढ़ गया और अब वह 3 किलोग्राम का है।
WP-GROUP

आपको बता दें कि, इससे पहले पिछले साल एक अन्य जापानी लडक़ा दुनिया में सबसे कम वजन का नवजात होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका था, जिसका वजन सिर्फ 268 ग्राम था। उस बच्चे को फरवरी में टोक्यो के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

यह भी देखें : 

तीन घंटे अकेले ही भालू से लड़ती रही महिला…भाई पहुंचा तो लहूलुहान हालत में पड़ी थी…खटिया के सहारे पहुंचाया अस्पताल…

Back to top button
close