क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

दुर्ग में प्रतिबंधिक गुटखे का जखीरा बरामद…95 बोरे में भरा था 50 लाख का गुटखा…किराए के गोदाम में रखा था…4 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। शहर के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र भटगांव में प्रतिबंधित गुटखे का जखीरा बरामद किया गया है। गुुटखा को रखने के लिए बकायदा किराए का गोदाम लिया गया था। पुलिस ने छापा मारकर गोदाम से 95 बोरियों में भरा गुटखा जब्त किया है। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य आरोपी फरार है।



कैंप-1 भिलाई निवासी साजिद खान किराए पर गोदाम लेकर प्रतिबंधित गुटखा रखा था। सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रतिबंधित गुटखे के भंडारण की शिकायत पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। टीम ने वाहन की छानबीन की तो उसमें 3.5 लाख रुपए कीमत की 8 बोरियां निकली।
WP-GROUP

उस दौरान पुलिस ने नफीस अहमद, राजेश पांडा, मोहम्मद इस्माइल और पंचम शील को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर टीम ने भटगांव स्थित गोदाम में छापेमारी के लिए पहुंचे। मौके से करीब 50 लाख कीमत के पान राज गुटखा की 95 बोरियां बरामद हुई। मुख्य आरोपी साजिद खान अभी फरार है।

यह भी देखें : 

छुट्टी बिताकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…भाई के सामने ही तोड़ा दम…सड़क पर परिजनों का हंगामा… मुआवजे की मांग…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471