रायपुर। पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने कल पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, रायपुर में रेंज-रायपुर और दुर्ग के उत्कृष्ट कार्य करने, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के अवसर पर कोरबा, रायगढ़, बालोद एवं बलौदाबाजार जिले में सुरक्षा पूर्वक आमसभा संपन्न कराने, अपराधों को सुलझाने, लोकसभा चुनाव 2019 शांति पूर्वक संपन्न कराने, नक्सल अभियान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य और नक्सल आसूचना संकलन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने वाले 37 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की सेवा में कठिनाई बहुत है। लोकसभा चुनाव के दौरान अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों का छत्तीसगढ़ प्रवास, प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखना, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराना, अपराधियों को पकडऩा और अपराध की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने टीम भावना से किया है, इसके अतिरिक्त समाज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखना और बहुत से मानवीय पहलू भी हैं जिसमें पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इन सभी दायित्वों का निर्वहन छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुत ही जिम्मेदारी से किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मुखिया होने के नाते हमारे लिये राज्य पुलिस का प्रत्येक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी महत्वपूर्ण है।
अवस्थी ने कहा कि वारदात के बाद अपराधी को पकडऩा बहुत बड़ी उपलब्धि है परन्तु वारदात को रोकना उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी सूझ-बूझ से उत्कृष्ट कार्यों को सम्पादित किया है उन्हें प्रोत्साहन कि लिये सम्मानित किया जा रहा है।
यह एक अभिनव पहल है आगे भी राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया जायेगा। अवस्थी ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग द्वारा ‘इन्द्रधनुष योजनाÓ प्रारंभ की गई है जिसमें ऐसे पुलिस अधिकारी जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी से कार्य करते हुये पुलिस को सफलता दिलाई है वे अपने इकाई प्रमुख की अनुशंसा से प्रत्येक सोमवार को पुलिस मुख्यालय में सीधे पुलिस महानिदेशक से मिलकर अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर सकते हैं।
विशेष पुलिस महानिदेशक आर. के. विज ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी घटना के पश्चात् तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से सुक्षमता पूर्वक वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित करना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने चोरी, हत्या और लूट-पाट जैसे अपराधों को हल करने और अपराधियों को पकडऩे में महत्वपूर्ण सफलता पाई है।
सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार है:-एम.एल. कोटवानी, पुलिस अधीक्षक, गौरव कुमार साहू, निरीक्षक, रोहित मालेकर, निरीक्षक, मनीष शर्मा, निरीक्षक, धरम भुआर्य, सहायक उप निरीक्षक, रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक को थाना-गुरूर जिला बालोद में अंधे कत्ल को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।
श्रीमती नीथू कमल, पुलिस अधीक्षक, अश्वनी राठौर, निरीक्षक, महेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक, जमील खान, प्रधान आरक्षक, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक, प्रदीप पटेल, प्रधान आरक्षक, अनुरंजन तिर्की, आरक्षक, सुबबीता देवांगन, महिला आरक्षक को थाना-टिकरापारा जिला रायपुर में हुई लूट एवं नकबजनी प्रकरण को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।
प्रखर पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, रोहित कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक, विनय सिंह बघेेल, निरीक्षक, गौरव तिवारी, निरीक्षक, राजेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, राजेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक, सुरेश बनाफर, प्रधान आरक्षक, अशोक साहू, प्रधान आरक्षक को थाना-छावनी जिला दुर्ग में हुई लूट के मामले को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।
प्रखर पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, प्रवीर चंद्र, तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, चंद्रशेखर सोनी, सहायक उप निरीक्षक, राजेश मणी सिंह, प्रधान आरक्षक, चंद्रशेखर बंजीर, प्रधान आरक्षक, बी. बीरनारायण, आरक्षक को थाना-नेवई एवं पाटन के अपहरण एवं हत्या के प्रकरण को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।
डॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर-रेंज, पी. सुुंदरराज, उप महानिरीक्षक (एस.आई.बी.-नक्सल), अजय यादव, उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता (सुरक्षा) को लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। ओ. पी. पाल, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) को माननीय प्रधानमंत्री जी के जिला-कोरबा प्रवास के दौरान सुरक्षा पूर्वक आमसभा सम्पन्न कराने हेतु सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।
डॉ. संजीव शुक्ला, उप महानिरीक्षक, (सी.आई.डी.) को माननीय प्रधानमंत्री जी के जिला-रायगढ़, बालोद एवं बलौदाबाजार में प्रवास के दौरान सुरक्षा पूर्वक आमसभा सम्पन्न कराने हेतु सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। डी. रविशंकर, पुलिस अधीक्षक (एस.आई.बी.) को नक्सल आसूचना संकलन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। देवनाथ, सहायक महानिरीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) को नक्सल अभियान के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुये आशा व्यक्त किया कि अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
यह भी देखें :
अश्लील सीडी कांड की सुनवाई अब 3 मई को…आरोपी पक्ष के अधिवक्ता नहीं हुए उपस्थित…
Add Comment