Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

बिलासपुर सबसे गरम….रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग में पारा 43 पार…गिर सकता है पानी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सूर्य देव अपना प्रकोप दिखा रही है। सूरज की तीखी किरणों से प्रदेशवासी हलाकान हैं। गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। तापमान में रोज वृद्धि हो रही है।

रायपुर का तापमान 43 डिग्री से पार हो गया है। सोमवार को बिलासपुर सबसे अधिक गर्म शहर रहा। यहां 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। दूसरी ओर प्रदेशवासियों के लिए एक राहत भरी खबर भी आ रही है।

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार बने हैं। खासकर कांकेर, गरियाबंद, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़ आदि इलाकों में बारिश की संभावना है। 30 अप्रैल के बाद तापमान में कमी आएगी। फिलहाल प्रदेश की ओर दिन में दक्षिण-पश्चिम से गर्म हवा आ रही है और रात में दक्षिण-पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है।



मौसम वभाग के अनुसार रायपुर का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रकार्ड किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है। दिन भर छह किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवा चली है। सोमवार को बिलासपुर सबसे अधिक गर्म शहर रहा। यहां 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

प्रदेश के चरम दक्षिणी भाग में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे या इससे अधिक गति से तेज हवाएं चलने की अति संभावना है। प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

दो दिन पहले ममौसम विभाग ने प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा जिले में लू अलर्ट जारी किया था, शनिवार को यलो अलर्ट यानी चेतावनी जारी की थी। हालांकि मौसम में इसका विशेष असर नहीं हुआ है।
WP-GROUP

कहां कितना रहा तापमान

स्थान – अधिकतम – न्यूनतम

  1. माना एयरपोर्ट 43.2 29.4
  2. पेंड्रारोड 42.5 24.9
  3. बिलासपुर 44.6 26.4
  4. अंबिकापुर 41.4 24.00
  5. जगदलपुर 40.1 25.5
  6. दुर्ग 43.8 26.6
  7. राजनांदगांव 43.2 27.5

यह भी देखें : 

इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत… जानें महीने का आखिरी दिन सभी के लिए कैसा रहेगा…

Back to top button