
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधानसभा में कांगे्रस विधायक डॉ. रेणु जोगी के प्रश्रों के लिखित उत्तर में जानकारी दी है कि प्रदेश में 8 विद्यालयों पर राष्ट्रीय शिक्षक परिषद ने प्रतिबंध लगाया है।
इनमें 7 महाविद्यालय दुर्ग जिले के और एक राजनांदगांव जिले का है। श्री टेकाम ने प्रतिबंध लगे महाविद्यालयों की जानकारी भी दी।
जिनमें कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 भिलाईनगर, भिलाई मैत्री कॉलेज रिसाली , शिवा कॉलेज मैत्री विहार सुपेला, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई, जगतगुरू शंकराचार्य कॉलेज भिलाई, श्रीराम कॉलेज ऑफ एज्युकेशन राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय सेक्टर-6 भिलाई तथा आर्यवर्त शिक्षा महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई शामिल है। श्री टेकाम ने जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 146 बीएड महाविद्यालय संचालित है।
यह भी देखें :