छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रदेश लू की चपेट में…राजधानी सबसे गर्म रहा…तापमान 45 डिग्री दर्ज…दोपहर में सड़कें विरान…

रायपुर। प्रदेश में गर्मी भीषण रूप दिखा रही है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर में तो लू चल रही है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और बढऩे क संभावना है।

भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में घर से नहीं निकल पा रहे हैं, हालांकि जरूरी काम पर ही लोग दोपहर में घर से निकल रहे हैं और धूप से बचने पूरी व्यवस्था के साथ निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रायपुर हैं। नया रायपुर में तापमान 45 डिग्री, बिलासपुर में 44.2 डिग्री तक पहुंच गया है। पेड्रारोड़ में 41 डिग्री, दुर्ग में 43 तो राजनांदगांव में 42 डिग्री, बस्तर 40 डिग्री तापमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।





WP-GROUP

गौरतलब है कि बेमौसम बारिश के कारण विगत कुछ दिनों से बस्तर का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ था, लेकिन अब अचानक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अचानक वृद्धि हो गई है। जिसके कारण लोगों को दिन रात गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।

यह भी देखें : 

विधायक बृहस्पत सिंह की तबियत में सुधार…रायपुर ले जाने की तैयारी…सीतापुर MLA अमरजीत भगत पहुंचे मिलने…

Back to top button
close