बिलासपुर। बिलासपुर के सराफा कारोबारी के अपहृत मासूम विराट पांच दिन बाद सकुशल लौट आया है। बालक के घर पहुंचते ही परिवार में खुशी का माहौल है। की थी। मामले में पुलिस ने पांच से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मासूम विराट की तलाश में पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई थी। टीम पिछले पांच दिनों से मासूम की तलाश कर रही थी। आज सुबह पांच बजे पुलिस ने विराट को फुटहा कॉलेज के पास मिनी बस्ती में एक घर से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पत्रकारवार्ता लेकर दी जाएगी। थोड़ा इंतजार कीजिए। विराट सुरक्षित घर पहुंच गया है।
यह भी देखें :
नीलाम हो गईं भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की 13 लग्जरी कारें
Add Comment