छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

महिला कर रही थी ट्रेन का इंतजार…अचानक प्रसव पीड़ा हो गई तेज…प्लेटफॉर्म पर ही दिया बच्चे को जन्म…सफाई कर्मियों और यात्रियों ने चादर का बनाया घेरा और…

राजनांदगांव। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर कल एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला प्रसव के लिए अपने गांव जा रही थी लेकिन रेलवे स्टेशन में ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिला अस्पताल भी नहीं पहुंच पाई और प्लेटफार्म में ही नवजात को जन्म दिया।

प्लेटमार्फ में मौजूद महिला सफाई कर्मियों और ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्रियों ने उसका सहयोग किया। महिलाओं ने चादर से घेरा बनाया और प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। सबसे बड़ी बात यह रही कि उसी प्लेटफार्म में सेकंड स्टाफ वेटिंग हॉल होने के बाद भी महिला को बाहर में चादर के घेरा के बीज प्रसव करना पड़ा।

मध्य प्रदेश के रीवा निवासी चंद्रकला प्रजापति बुधवार को प्रसव के लिए अपने गांव जा रही थी। वह अपने परिवार के साथ राजनांदगांव जिले के रतन भाड़ में ईट बनाने आई थी। 2 दिन पहले ही महिला डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर ने हफ्ते भर में प्रसव होने की बात कही थी।





WP-GROUP

उसके बाद वह वापस अपने गांव रीवा जाने के लिए बुधवार को निकली थी। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। उसने रेलवे स्टेशन में ही लड़के को जन्म दिया। रेलवे स्टेशन में महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की खबर फैलते ही प्लेटफार्म नंबर-1 में लोगों की भीड़ बढ़ गई। स्टेशन में खुशी का माहौल छा गया। महिला के पति रज्जन प्रजापति ने बताया कि उनकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई है। यह उनका पहला बच्चा है।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 83 जनसभाएं, 5 रोड शो, 11 नामांकन रैली, 11 कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल…अब करेंगे उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रचार…सिहदेंव, ताम्रध्वज सहित अन्य मंत्री व नेता भी दूसरे राज्यों में जाएंगे प्रचार करने…

Back to top button