छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता में आंशिक छूट…विकास कार्यों में आएगी गति…मंत्री कर सकेंगे अपने क्षेत्र का दौरा और समीक्षा बैठक…निविदाएं भी बुलाई जा सकेंगी…सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो चुका है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान कराया गया। आखरी चरण में 23 मई को मतदान हुआ। सरकार ने मतदान के बाद निर्वाचन आयोग से आचार संहिता में आंशिक छूट की मांग की थी।

इस पर सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही अब यहां विकास कार्यों में गति आएगी। नई निविदाएं भी बुलाई जा सकेंगी। मंत्री भी अब अपने क्षेत्रों का दौरा कर समीक्षा बैठक ले सकेंगे। अधिकारियों को भी निर्देश दे सकेंगे।



लोकसभा चुनाव के चलते देश भर में आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता के चलते विकास कार्य थम सी गई है। कार्यों में गति नहीं आ रही है। नए कार्य शुरू नहीं हो रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ में वोटिंग हो गई है। यहां तीन चरणों में मतदान कराया गया।

तीनों चरण में प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। चुनाव परिणाम में अभी एक माह का समय है। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने आचार संहिता में आशिक छूट की मांग की थी। जिस पर सामान्य प्रशासन निर्णय लेते हुए आदेश जारी कर दिया है।


WP-GROUP

आदेश जारी होते ही अब प्रदेश में विकास कार्यों में गति आएगी। आचार संहिता के चलते रूके हुए कार्यों गति आएगी। साथ ही नये निविदाएं भी बुलाई जा सकती हैं। राशि के अभाव में जो कार्य रूके हुए थे वह भी अब अविरल गति से शुरू हो जाएंगे।

यह भी देखें : 

बिहारः प्रेमी संग करा दी पत्नी की शादी, फिर उपहार में दे दिया बेटा

Back to top button
close