छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

राहुल पर रमन का तंज…वो सुधरेगा नहीं…प्रधानमंत्री की मर्यादा को समझने की समझ नहीं…

रायपुर। लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जीत के प्रति आश्वस्त हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ है। लोग बूथ में खड़े होकर बोल रहे थे हमने सब कुछ छोड़कर देश हित में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जनता कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है।



राहुल गांधी द्वारा लगातार प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर कहने पर रमन सिंह ने कहा कि वो सुधरेगा नहीं। सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी के बाद भी उसे समझ नहीं आ रही है। उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ जो शब्द बोला है, जो देश की जनता को बरदास्त नहीं हो रहा है। इसी वजह से देश की जनता एकजुट हुई है नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने।

रमन सिंह ने कहा कि इस बार सातों लोकसभा क्षेत्रों में उत्साह है। इस बार खुला मतदान हुआ। पहले लोग शांत रहते थे, बाहर बात नहीं करते थे। इस बार बोलिंग बूथ में नरेन्द्र मोदी के नाम से बोलते सुना गया। प्रत्याशी का नाम भी लोगों के मन नहीं था सिर्फ नरेन्द्र मोदी के नाम से वोट किए हैं।
WP-GROUP

भाजपा के पक्ष में छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में माहौल है। मोदीजी फिर से पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो गएष। अब यहां के भाजपा कार्यकर्ता झारखंड़, उत्तर प्रदेश जाएंगे। सभी के लिए कार्यक्रम बन रहे हैं।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्यप्रदेश के दौरे पर…पाटन के साथ कुंडम में करेंगे दो बड़ी आमसभा को संबोधित…

Back to top button
close