छत्तीसगढ़सियासत

प्रेस कांफ्रेंस से पहले कांग्रेस में विवाद, कार्यकारी अध्यक्ष बिना पीसी के लौटे, जमकर चले शब्दों के बाण

रायपुर। कांग्रेस भवन में शुक्रवार को जबरदस्त तनातनी देखने को मिली यह तनातनी कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके, शिव डाहरिया और शिशुपाल शोरी व मीडिया विभाग के चेयरमने शैलेश नीतिन त्रिवेदी के बीच हुई है। यह माजरा पत्रवार्ता के ठीक पहले देखने को मिला है। सूत्रों के मुताबिक शैलेश नीतिन त्रिवेदी, शिव डाहरिया के बीच जमकर शब्दों के बाण चले। नेता इतने नाराज हो गए थे उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब सारी पत्रवार्ता शैलेश नीतिन ही कर लेंगे हम लोगों की जरुरत नहीं है। गुरुवार को कांग्रेस ने सूचना दी थी कि शुक्रवार को दोपर 12.30 बजे कार्यकारी अध्यक्ष सहित विभिन्न कांग्रेसी प्रेस कांफ्रेस लेंगे। शुक्रवार को सभी नेता कांग्रेस भवन पहुँचे थे, लेकिन ठीक पत्रवार्ता से पहले शैलेश और शिव डाहरिया व रामदयाल उइके में अचानक बहस शुरु हो गई।

हालांकि बहस ने उग्र रुप नहीं लिया था और अंदरुनी गलतफहमी की वजह से बातचीत हो रही थी, लेकिन इसी बहस की जवह से पत्रवार्ता को रद्द करना पड़ा। इस संबंध में तत्काल शैलेश नीतिन त्रिवेदी ने कहा कि किसी तरह की बहस नहीं हुई है। बस चर्चा हो रही थी उन्होंने पत्रवार्ता रद्द् होने पर मीडिया से क्षमा याचना की है। कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार डाहरिया, राम दयाल उइके और शिशुपाल शोरी विवाद के सीधे सर्किट हाउस चले गए और उन्होंने कह दिया कि किसी प्रकार की पत्रवार्ता अब केवल शैलेश जी ही लेंगे। एससी-एसटी के मुद्दे पर भी सारी बात अब वही करेंगे।

यहाँ भी देखे – इस भाजपा नेता की महिला पत्रकारों पर अशोभनीय टिप्पणी, मचा बवाल

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471