जशपुर। कुनकुरी में वोटिंग के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कतार लगी हुई है। कुनकुरी में शासकीय कन्या शाला परिसर में मधुमक्खियों के सैकड़ों छाते हैं।
शासकीय कन्या शाला को पोलिंग बूथ बनाया गया है जहाँ लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मधुमक्खियों ने मतदाताओं पर हमला कर दिया। जिससे केंद्र क्रमांक- 73, 74, 75 में अफरातफरी फैल गयी।
इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन स्काउड गाइड की छात्राएँ, 2 छात्र और 1 वोटर शामिल हैं। घायलों का उपचार स्वास्थ केंद्र में कराया जा रहा है।
घटना के करीब 20 मिनट बाद मतदान चालू किया गया लेकिन मतदाताओं के मन में मधुमक्खियों को लेकर डर रहा।
यह भी देखें :
Add Comment