VIDEO: साध्वी प्रज्ञा के रोड शो में हंगामा…काले झंडे दिखाने पर BJP कार्यकर्ताओं ने दो युवकों को पीटा…

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज अपना नामांकन किया। नामांकन से पहले साध्वी प्रज्ञा ने पुराने भोपाल के भवानी चौक से कलेक्टर ऑफिस तक रोड शो किया।
Madhya Pradesh: BJP workers thrashed an NCP worker at SDM office in Bhopal after he allegedly showed black flags to Pragya Singh Thakur, BJP LS candidate from Bhopal, during her roadshow. pic.twitter.com/WsbgIiThWD
— ANI (@ANI) April 23, 2019
इस दौरान उनके रोड शो में हंगामा भी देखने को मिला। जैसे ही दो युवकों ने साध्वी प्रज्ञा को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, वहां मौजूदा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।
इस घटना के बाद रोड शो में हंगामा मच गया। जल्द ही वहां मौजूद पुलिस ने काले झंडा लेकर पहुंचे युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया। हालांकि, ये दोनों युवक कौन हैं, इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल, दोनों को पुलिस थाने ले गई है।
इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को विशेष मुहूर्त के मौके पर भी नामांकन किया था। दरअसल, उन्हें बताया गया था कि ग्रह दशा प्रज्ञा ठाकुर को जीत दिलाने वाली है, इसलिए उन्होंने नामांकन पत्र सोमवार को जमा किया। इसके बाद आज साध्वी ने पूरे लाव-लश्कर के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है।
यह भी देखें :