
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को चुनाव के पूर्व और बाद में लगातार झटका मिल रहा हैं। पार्टी के पदाधिकारियों सहित अजीत जोगी के कट्टर समर्थक कहने जाने वाले नेता भी अब दरकिनार हो रहे हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह कृदत्त ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। दिग्विजय सिंह ने धमतरी से विधानसभा चुनाव लड़े थे। लोकसभा चुनाव के पूर्व पार्टी के पदाधिकारी जोगी कांग्रेस को अलविदा कह रहें हैं। वहीं कुछ रोज पूर्व ही विरोधियों को जोगी कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया हैं। जिनमें पूर्व विधायक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कृदत्त अब कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। दिग्विजय सिंह पूर्व में किसान कांग्रेस में संयोजक के पद पर जिम्मेदारी निभा चुकें हैं।