रायपुर। दुर्ग में आयोजित आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मोदी ने सिर्फ गरीबों को सपने दिखाए हैं। हम 15 लाख रूपए खाते में नहीं डाल सकते लेकिन 72 हजार रूपए जरूर दे सकते हैं।
जो सीधे महिलाओं के खाते में जाएगा। जिसका सीधा 25 करोड़ों लोगों को न्याय योजना का लाभ मिलेगा। अब सीधा गरीबी पर होगा सर्जिकल स्ट्राईक। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम अनिल अंबानी के जेब से निकालकर गरीबों को पैसे देंगे।
उन्होंने सभा में यह भी कहा कि हम जो कहते है वो गांरटी के साथ कहते हैं। प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी एक ऐतीहासिक कदम हैं। मोदी ने क्या कहा और क्या किया आज 2 करोड़ लोग रोजगार के लिए तरस रहें हैं।
यह भी देखें :
निगरानी दलों ने जब्त किया 6 करोड़ 74 लाख रूपए…16.50 लाख के आभूषण भी शामिल
Add Comment