
भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भिलाई में शनिवार को आम सभा होने वाली थी, लेकिन उससे पहले वहां चले आंधी तूफान में सभा स्थल पर लगा पंडाल, एलईडी स्क्रीन तहस-नहस हो गया है। भिलाई में दशहरा मैदान में राहुल गांधी की सभा होनी थी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शाम को श्री गांधी वहां करीब साढ़े पांच बजे पहुंचने वाले थे। उससे पहले चली तेज हवाओं ने सब कुछ नष्ट कर दिया है। दशहरा मैदान में बड़ी सभा को देखते हुए बड़ा पंडाल लगाया गया था।
सभा को लेकर खासी तैयारियां की गई थी। मौसम का मिजाज बदला और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी, जिससे दशहरा मैदान में लगा पंडाल हवा में उड़ गए। सभा की बात जनता तक पहुंचाने के लिए कई जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी वह भी हवा में उड़कर गिर गई।
करीब एक घंटे तक चली हवा की वजह से सभा स्थल में अव्यवस्था का आलम था। हवा के बाद पानी गिरने की वजह से भी माहौल बिगड़ गया। कई स्थानों पर पानी भर गया था। मुख्य पंडाल के भीतर लगी कुर्सियां भी उड़ गई थी। मौसम शांत होने के बाद फिर पंडाल को व्यवस्थित किया गया।
यह भी देखें :