Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

BIG BREAKING : पूर्व विधायक के बंगले के पीछे फांसी पर लटकती मिली कॉलेज छात्रा की लाश… जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा में एक युवकी की फंदे पर झूलती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के बंगले के पीछे एक युवती की लाश पेड़ पर लटकती मिली। सुबह जैसे ही लोगों ने युवती की लाश को देखा तो सन्न रह गए।

युवती के फाँसी लगानें की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने ही पुलिस को फोन पर सूचित किया। पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान जुटाई जा रही है। युवती ने जिस पेड़ पर फांसी लगाई, उसके नजटीक ही उसकी टू व्हीलर भी रखी हुई है। पुलिस अब नंबर प्लेट के आधार पर युवती के बारे में खोजबीन कर रही है।



WP-GROUP

वही लोगों की जानकारी के मुताबिक मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा का है। जहाँ से आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे के साथ लटकी हुई है।

सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने युवती की पहचान पन्ना नगर निवासी निशांगी टंडन के तौर पर की है जो कॉलेज स्टूडेंट है। बताया जा रहा है कि निशांगी बीते शाम किसी के फोन आने के बाद स्कूटी में अपने घर से निकली थी।

सुबह उसकी लाश परसदा में मिलने की सूचना परिजनों को मिली। निशांगी के पिता पेशे से वकील बताये जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दिया है।

यह भी देखें : 

Back to top button
close