सुप्रीम कोर्ट जज विवाद, जज लोया मौत की जांच सही तरीके से हो
नई दिल्ली। शीर्ष अदालत की न्यायाधीशों की पत्रवार्ता के बाद शुक्रवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने निवास में बैठक के बाद कहा कि जजों का आरोप बेहद अहम है। राहुल ने कहा कि जज लोया की मौत की जांच सही तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जज लोया की मौत की जांच वरिष्ठ जजों के द्वारा होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि यह मुद्दा आम लोगों के विश्वास से जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें लगा कि उन्हें इस बारे में बोलना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत का हर नागरिक जिसे न्याय प्रणाली पर भरोसा है वे इस मामले पर गंभीरता से नजर रख रहे हैं। पूरा हिंदुस्तान इस लीगल सिस्टम पर भरोसा करता है। चारों जजों द्वारा उठाई गई बातें बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जिन बातों का जिक्र किया है वे लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जजों के विवाद से कांग्रेस चिंतित है। इसका लोकतंत्र पर दूरगामी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जज लोया की मौत पर भी सवाल उठ चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष जजों की मामले में पार्टी नेताओं और वकीलों से राहुल गांधी ने चर्चा की। बैठक में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और पी चिदंबरम सहित कई नेता शामिल हुए थे।
Add Comment