रायपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नाटकीय ठंग से आज बसपा से रायपुर लोकसभा प्रत्याशी खिलेंद्र कुमार साहू ने कांग्रेस का दामन थाम सबको चौंका दिया, वहीं बसपा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। बसपा ने निर्वाचन आयोग से प्रमोद दुबे की शिकायत की है। लोकसभा चुनाव के तहत प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान से 4 दिन पहले बसपा प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
रायपुर लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी खिलेश्वर साहू ने चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लेते हुए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी प्रमोद दूबे को जिताने की अपील की है। खिलेश्वर साहू ने कहा कि बसपा ने रायपुर से प्रत्याशी तो बना दिया था पर प्रचार के लिए फंड नहीं दे रही थी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं तक को जांजगीर में लगा रखा है। क्योंकि बसपा का मुख्य फोकस जांजगीर लोकसभा सीट है।
यह भी देखें :
Add Comment