Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: एक बार फिर गोलियों की आवाज से थराई राजधानी…लेनदेन की बात पर युवक को मार दी गोली…स्थिति गंभीर…अस्पताल में भर्ती…आरोपी फरार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात गोली चल गई। आपसी लेनदेन की बात पर एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से युुवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना संतोषी नगर इलाके के मठपुरैना के पास की है।



संतोषी नगर इलाके के मठपुरैना के पास बीती रात आलम और जावेद खान के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच आलम ने कट्टे से जावेद के उपर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल जावेद को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
WP-GROUP

बताया गया कि जावेद के पीठ में गोली लगी है। घटना के बाद आलम फरार हो गया है। घटना स्थल पर पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल, टिकरापारा टीआई पहुंच कर जांच की है। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह भी देखें : 

संबंध और सेहत को लेकर सात राशि के लोग रहें सावधान…बाकी पांच पर सितारे रहेंगे मेहरबान…

Back to top button
close