देश -विदेशस्लाइडर

घोषित हुई भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी… पूर्व CM रमन सिंह फिर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो गई है। इस कार्यकारणी में छत्तीसगढ़ से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत पांच नेताओं को जगह मिली है।

नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य बनाए गए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को स्थान मिला है, डॉ. रमन के साथ ही सूबे के तेज़ तर्राट भाजपा नेताओं में शुमार विधायक अजय चंद्राकर को भी लिया गया है।

इसके साथ ही सूबे की दो महिला नेत्रियों को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी और सरोज पांडेय को भी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। इसके साथ ही बिलासपुर के सांसद अरूण साव को नई कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य को बनाया गया है।

Back to top button
close