छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: थाने में हुई फायरिंग…आरक्षक के पैर में लगी गोली…मचा हड़कंप…

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना में आज मामूली बात को लेकर गोली चल गई। इस फायरिंग में एक आरक्षक के पैर पर गोली लगी है। घायल आरक्षक को तत्काल अस्पताल में लाया गया है।



मिल जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी बात को लेकर थाने में विवाद गहरा गया। जिसके बाद बीच बचाव के दौरान थाने में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक आरक्षक को पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया।
WP-GROUP

इधर घटना को लेकर अभी तक किसी भी पुलिस अफसरों का बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रही है। फिलहाल घटना की पुुष्टि नहीं हुई है। इधर थाने में गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया है।

यह भी देखें : 

रायपुर-महासमुंद मार्ग पर लगा लंबा जाम…टोल बेरियर के 6 गेट में से 1-1 गेट खोला गया…वाहनों में फास्ट टैग लगाने कहा जा रहा…

Back to top button
close