Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

शाह 18 को और गडकरी 19 को आएंगे छग…अलग-अलग जिलों में करेंगे चुनावी सभाओं को संबोधित…

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 18 अप्रैल को तथा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 19 अप्रैल को चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां अलग-अलग जिलों में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह भुनेश्वर से विशेष विमान से सीधे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे रायगढ़ में सुबह 11 बजे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात हेलीकाप्टर से बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुचेंगे। वे यहां करीब 1 बजे चुनावी सभा लेंगे। यहां सभा लेने के पश्चात वे हेलीकाप्टर से रायपुर पहुचेंगे और फिर रायपुर से विशेष विमान से औरंगाबाद रवाना हो जाएंगे।



इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी 19 अप्रैल को नियमित विमान से सुबह 11 बजे रायपुर पहुचेंगे। यहां से वे हेलीकाप्टर से जशपुर जिले के पत्थलगांव जाएंगे, जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

यहां से हेलीकाप्टर से वे रायगढ़ जिले के शिवरीनारायण जाएंगे। यहां दोपहर करीब 1.30 बजे चुनावी सभा में शामिल होंगे। श्री गडकरी इसके बाद हेलीकाप्टर से सीधे जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती जाएंगे। यहां करीब 3.15 बजे वे सभा को संबोधित करेंगे।
WP-GROUP

तत्पश्चात श्री गडकरी रायपुर आएंगे और यहां संभवत: शाम 5.30 बजे एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता लेंगे। इस दौरान श्री गडकरी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। देर शाम 7.40 की नियमित विमान सेवा से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी देखें : 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में करेंगे धुआधार प्रचार…20 को कई सभाओं को करेंगे संबोधित…

Back to top button