रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कोरबा में भरी दोपहरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने फिर एक बार छत्तीसगढ़ी से अपनी भाषण की शुरूआत की। शहीद वीरनारायण सिंह और वीर गुण्डाधुर सिंह के साथ ही भीमा मंडावी और उनके साथ में शहीद हुए चारों जवानों को याद करते हुए नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। विधायक भीमा मंडावी पर हुए हमले पर राजनीति षडयंत्र की बू आने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्य से वहां हुआ जहां नक्सली प्रभाव काफी कम हो चुका था। कांग्रेसी नक्सलियों को क्रांतिकारी कहकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इसी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही है।
कांग्रेसी तो यहां तक चाहते हैं कि देश की सुरक्षा में हमारे जो जवान तैनात है उन्हें मिला विशेष कानून हटा दिया जाए। यह जवानों का सुरक्षा कवच है। छत्तीसगढ़ के भी हजारों सैनिक कश्मिर में तैनात हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। ये कैसी राजनीति है। हम देश को बिजली, पानी, उद्योग, व्यवसाय लगातर विकास की ओर ले जाना चाहते हैं वहीं कांग्रेस में देश को हिंसा की ओर घकेलने का साजिश चल रहा है।
पीएम ने कांग्रेस की घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र कहा है। कांग्रेस राष्ट्रदोह की कानून खत्म करने की बात कही है। इससे साफ है कि कांग्रेस का हाथ विकास के साथ ना होकर हिंसा के साथ है। हिंसा फैलाने वाले खुशी से नाच रहे हैं। प्रदेश की कांग्रेस पर इसारा कहते हुए कहा कि यहां के फैसले भी अब दिल्ली से हो रहे हैं।
आयुष्मान योजना बंद कर सरकार गरीबों के साथ अन्याय किया है। यह पाप है। यहां पीएम किसान योजना का भी क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो रहा है। अब तक सूची की नहीं दी गई है। जिस वजह से पहली किस्त किसानों को नहीं मिल पाई है। यहां की सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है।
किसानों के साथ धोखेबाजी की है। कांग्रेस तो धोखेबाजी में पीएचडी कर ली हैै। उनका ना तो नीयत साफ है और ना ही नीतियां। कांग्रेस का इरादा भी ठीक नहीं है।
पीएम ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि नामदार अब गालियां देने का काम कर रही है। मोदी चोर है कह रहे हैं। ऐसी भाषा बोली जा रही है। ऐसे लोगों को उखाड़ फेंकना चाहिए।
यह भी देखें :
https://chat.whatsapp.com/BRg9pyOdE0k6s64tTj2p2W
Add Comment