रायपुर। राजधानी के अटल नगर स्थित राखी थाना क्षेत्र के कुहेरा गांव में 200 लीटर केरोसिन जब्त किया गया है। टैंकर में भरकर केरोसिन लाया गया था और यहां अवैध रूप से बेचा जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुहेरा गांव के तालाब के पास अवैध रूप से केरोसिन बेचा जा रहा है।
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर केरोसिन को जब्त किया गया। केरोसिन टैंकर वाहन चालक भारत सिन्हा कुहेरा गांव निवासी कीर्तन साहू को केरोसिन बेच रहा था। जबकि टैंकर में लिखा हुआ था गवर्मेंट सप्लाई। आरोपी के पास कोई कागजात नहीं था। पुलिस ने दोनों आरोपी भारत सिन्हा और कीर्तन साहू को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही महिला ने उठाया ऐसा कदम…जानिए क्या…
Add Comment