रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अप्रैल सोमवार को सुबह 11.30 बजे पुलिस स्टेशन भिलाई 3 जिला दुर्ग से नगरी सिहावा जिला धमतरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे नगरी, विधानसभा सिहावा जिला धमतरी, दोपहर 2 बजे हरडुवा, विधानसभा डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव, दोपहर 3.30 बजे खैरागढ़, जिला राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगें।
शाम 5 बजे दुर्ग में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगें। 16 अप्रैल मंगलवार को 11.30 बजे पुलिस स्टेशन भिलाई जिला दुर्ग से अरौद(चरामा) भानुप्रतापपुर विधानसभा जिला कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे अरौद(चरामा) जिला कांकेर, दोपहर 1.45 बजे पंखाजूर जिला कांकेर, दोपहर 3.30 बजे मल्हार जिला बिलासपुर, शाम 5.30 बजे नयापारा अभनपुर विधानसभा जिला रायपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 7 बजे नयापारा से रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
यह भी देखें :
Add Comment