रायपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने पुराने इतिहास को दोहराना चाहती है या उससे भी बढ़कर सभी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है, लेकिन विधानसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं के काम न करने की सूचना मिली थी।
इस बार भी पार्टी को ऐसी जानकारी मिल रही है कि कुछ कार्यकर्ता काम नहीं कर रहे हैं। प्रदेश से लेकर मंडल तक के कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीटों पर संघ के कार्यकर्ताओं सभी लोगों पर नजर रख रहे हैं कि कौन-कौन, क्या-क्या कर रहा है।
विधानसभा चुनाव में काम न करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर उन पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी ऐेसे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है।
संघ और बीजेपी के उच्च पदाधिकारियों के बीच इस बात को लेकर गंभीर चर्चा हुई। उसके बाद से ही इस तरह की रणनीति पर काम किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो संघ कार्यकर्ताओं के अलावा पदाधिकारियों और बड़े नेताओं पर भी नजर बनाए हुए है कि वे क्या कर रहे हैं।
इसके अलावा संघ बकायदा सूची तैयार कर रहा है, जिसे वह बीजेपी को सौंपेगा। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक लिस्ट में जिन कार्यकर्ताओं के नाम होंगे उन्हें भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
यह भी देखें :
Add Comment