देश -विदेश
सीएम नीतीश के काफिले पर पथराव

बक्सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर नंदन में समीक्षा यात्रा के दौरान पथराव किया गया। हमले में नीतीश कुमार को बचा लिया गया। कई सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि लोग सीएम से मिलकर अपनी मांग और शिकायतें बताना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से बात भी की थी, लेकिन प्रशासन ने इस मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव कर दिया। मुख्यमंत्री रोजाना एक जिले का दौरा करते हैं और वहां पर विकास कार्यों की समीक्षा तथा लोगों से मिलने के बाद जनसभा को संबोधित करते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नीतीश कुमार बक्सर के नंदन पहुंचे थे।