रायपुर। लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में आय की चर्चा कार्यक्रम में रविवार को शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की न्याय योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी,साथ ही उन्होंने बताया कि न्याय योजना के तहत देशभर के 20 प्रतिशत गरीब लोगों के साथ ही प्रदेश के 40 प्रतिशत लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के किसानों से जो कर्ज माफी का वादा किया था उसे पूरा किया,उसी प्रकार देश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही न्याय योजना का फायदा देश की 20 प्रतिशत गरीब लोगो को मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में प्रत्येक परिवार को 35 किलो चावल दिया जाएगा। सभा में उपस्थित महिलाओं के प्रश्न में मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धा पेंशन की राशि 350 से बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बंशी कन्नौज ने बताया कि न्याय योजना गरीबी के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक का काम करेगी।
यह भी देखें :
Add Comment