ट्रेंडिंगमनोरंजनवायरलस्लाइडर

मां बनने पर बोलीं दीपिका…मातृत्व शादी का अहम सुख… दबाव डालना बंद करें…जब होना होगा तब होगा…

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लगभग एक साल होने को है। शादी के बाद अब दीपिका के मां बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये जब होना होगा तब होगा।

मां बनने की खबर पर दीपिक ने कहा कि जितना मैंने लोगों से सुना है मातृत्व शादी का अहम सुख है। बेशक, ये किसी ना किसी दिन तो होगा ही। लेकिन मुझे लगता है कि महिलाओं को शादी के बाद मां बनने के लिए प्रेशर नहीं किया जाना चाहिए। उनसे ये सवाल पूछना बंद कर दिया जाना चाहिए कि मां कब बन रही हैं। जिस दिन हम ये सवाल पूछना बंद कर देंगे, तभी बदलाव ला पाएंगे।



बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों दिल्ली में फिल्म छपाक की शूटिंग कर रही हैं। मेघना गुलजार इसे डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में दीपिका एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम मालती है।
WP-GROUP

छपाक का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। लोगों को दीपिका का लुक काफी पसंद आया है। शादी के बाद ये दीपिका की पहली फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो बता दें कि शादी के बाद रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की फिल्म छपाक में नजर आए थे।

यह भी देखें : 

IPL लवर्स के लिए Jio ने उतारा नया प्लान…मिलेगा इतना डेटा…जानिए कीमत

Back to top button
close