जगदलपुर। ये वे लोग हैं जो पहले खुद वोट डालने का बहिष्कार करते थे…मतदाताओं को बरगलाते थे…उंगलियों पर स्याही के निशान दिखने पर उंगली काट देने की धमकी देते थे…आज खुद कतार में लगकर मतदान कर रहे हैं… इतना ही नहीं लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया। ये नजारा संवेदनशील इलाके में आज देखने को मिला। ये कोई और नहीं आत्मसमर्पित नक्सली हैं।
कभी नक्सलियों का साथ देते हुए चुनाव बहिष्कार का ऐलान करने वाले आत्मसमर्पित नक्सली खुद वोट डाल रहे हैं और लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया, ऐसा ही नजारा संवेदनशील इलाके में देखने को मिला। बस्तर में पुरूष और महिला नक्सलियों ने भारी संख्या में आत्म सर्मपण किया, मुख्य धारा से जुड़े और आज पहली बार बस्तर संसदीय क्षेत्र में उन्होंने मतदान भी किया।
बीजापुर नेशनल पार्क एरिया के प्लाटून कमाण्डर रह चुके आठ लाख के इनामी सन्नू कर्मा ने अपनी पत्नी आयती के साथ पिछले दिनों आत्मसमर्पण किया। सन्नु ने बताया कि वह तिमनार गंाव का रहने वाला है और इस गंाव के आसपास गंावों में कभी भी मतदान नहीं हुआ। नक्सली संगठन में रहते हए हम खुद ग्रामीणों को वोट नहीं डालने की धमकी दिया करते थे। आज भी नक्सली चुनाव बहिष्कार की बात कहते हैं।
सन्नु कर्मा ने बताया कि आत्म समर्पण के बाद चुनाव और विकास के अहमियत का पता चला और सरकार बनाने के लिए पहली बार मतदान केन्द्र में हम पति पत्नी ने मतदान किया। उसने बताया कि उंगलियों के निशान पर पहले हम धमकी दिया करते थे कि, उंगली काट दी जायेगी, पर अब लोकतंत्र में अब वहीं निशान मेरे उंगलियों पर हंै।
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सली संगठन में सक्रिय रह कर काम करने वाली सात लाख की ईनामी नक्सली सुंदरी ने अपने पति के साथ आत्म समर्पण किया और आज पहली बार उसने वोट डाला। सुंदरी बताती है कि वह नक्सली टीम में डाक्टर की भूमिका में रही।
कई वर्षों तक हमने नक्सली संगठन पर काम किया। सुकमा जिले में चुनाव के दौरान बहिष्कार करने की धमकी देकर लोगों को वोट डालने के लिए मना करते थे। वहीं आज कोंटा एरिया कमेटी कमाण्डर अर्जुन व लोकल गोरिल्ला स्चड के कमाण्डर वेट्टी रामा के साथ नक्सली गतिविधियों में शामिल रह कर कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आत्म सर्मपण के बाद आज लोकतंत्र के त्यौहार की सुरक्षा का जिम्मा अपने कंधों में लेकर लोकसभा चुनाव में अपना दायित्व निभाया और इन्होंने भी पहली बार आज वोट डाला।
विदित हो कि पूर्व में 2001 से सक्रिय आठ लाख का ईनामी नक्सली अर्जुन पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया था। वहीं गुरिल्ला स्चड का कमाण्डर वेटी रामा ने भी आत्म समर्पण किया था। आज मतदान केन्द्र पर दोनों अत्याधुनिक हथियार के साथ सुरक्षा के इंतजाम में लगे हुये हैं।
बस्तर जिले के कोलेंग क्षेत्र में पांच आत्म समर्पित नक्सलियों ने आज पहली बार मतदान किया। अतिसंवेदनशील इलाका जहां पूर्व में आवागमन के साधन नहीं थे, कोसा रामा ने बताया कि आज उसने पहली बार मतदान किया।
हालांकि हर चुनाव में नक्सली गांव में आकर बहिष्कार की धमकी देते थे। हमारे गांव के सरपंच सहित पांच लोगों की हत्या नक्सलियों ने की, जिससे दहशत का माहौल बन गया, लेकिन आज लोगों ने पहली बार मतदान किया।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : दिवंगत विधायक भीमा मंडावी के परिजनों ने किया मतदान… कहा- परिवार को न्याय दिलाएं…
Add Comment