रायपुर। प्रदेश में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में मात्र एक सीट पर चुनाव हो रहा है। नक्सली खौप के बीच बस्तर के मतदाता वोट डालने सुबह से निकल रहे हैं।
सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता जा रहा मतदाताओं की कतार और लंबी हो रही है। बस्तर में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत 12 प्रतिशत रहा।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हो रहा है। कहीं पर कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों में जाते हुए देखे जा रहे हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पूरे बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक हजार 880 मतदान केन्द्रों में मतदाता अपना मतदान कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों तथा मतदान दलों की वापसी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हिंसा की घटना के बाद क्षेत्र में और अधिक गहन सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस तथा सुरक्षा बलों द्वारा पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
यह भी देखें :
नक्सली घटना के बाद दहशत में बस्तर के ग्रामीण…मतदान पर पड़ सकता है असर…मतदान दलों में भी खौफ…
Add Comment