नक्सली लीडर ने पत्नी के साथ किया आत्मसमर्पण…13 लाख का था इनाम…

राजनांदगांव। जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहरी नेटवर्क से जुड़े एक बड़े कैडर के नक्सली ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है।
दुर्ग रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लीडर का नाम नंदू है और उसकी पत्नी का नाम सती है।
दोनों ही नागपुर शहरीय नेटवर्क में कार्य करते थे। ये नौ बड़े वारदातों में भी शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली पर सरकार ने 13 लाख का इनाम घोषित किया है। राजनांदगांव पुलिस को इस साल के शुरूआत से नक्सल मोर्च पर लगातार सफलता मिल रही है। मानपुर इलाके में नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त करने के साथ ही पुलिस को नार्थ में गातापार इलाके में भी ऐसी ही सफलता मिली है। नक्सलियों की गिरफ्तारी और सरेंडर के मामले में भी पुलिस को सफलता मिली है।
यह भी देखें : CAG ने की रिपोर्ट पेश…राफेल डील UPA से सस्ती…