रायपुर। फेस बुक के माध्यम से महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 1 विदेशी नागरिक (नाइजीरियन) एवं महिला सहित 2 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हैं। यू.के. (ब्रिटेन) के व्यक्ति के नाम पर फर्जी आई डी बनाकर महिला को लिया था झांसे में।
व्हाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से चेट कर धीरे -धीरे महिला का विश्वास जीत कर मोबाईल नंबर हासिल कर लिया था। जिसके बाद महिला को भरोसे में लेकर उससे कुछ फोटो और विडियों प्राप्त कर लिया जिसके बाद महिला से शादी कर ब्रिटेन ले जाने का झांसा दे रहा था।
इस बीज आरोपी चार्ली मगाने जो नाइजीरिया का रहने वाला ने पीडि़त महिला से 9 लाख 33 हजार रूपये से उपर की राशि अलग – अलग खातों के माध्यम से प्राप्त कर लिया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विशेष टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस बीच टीम ने
दिल्ली में डेरा डाला और लगातार सात दिन तक अभियान चलाकर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार किया। जिनके पास से 3 लैपटॉप, 4 नग मोबाईल फोन, 1 पासपोर्ट, 1 पेन ड्राईव, 3 नग पासबुक, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड को पुलिस ने जब्त किया हैं।
पुलिस ने बताया कि अब तक सैकडों महिलाओं को बना चुके है अपना शिकार कर लाखों रूपए की ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी महिला मूलत: मणिपुर की रहने वाली हैं। आरोपी महिला मुख्य आरोपी नाईजीरियन नागरिक के साथ मिलकर देती थी ठगी की घटनाओं को अंजाम।
यह भी देखें :
आर्मी मैन के नाम से ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…OLX में विज्ञापन जारी कर…फंसाते थे लोगों को जाल में
Add Comment