कोण्डागांव। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने कोण्डागांव नगर के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। नक्सलियों ने 8 अप्रैल को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कोण्डागांव के जामपदर से लेकर ग्राम कारसिंग तक भारी मात्रा में नक्सल पर्चे फेकें हैं। इन सभी पर्चों में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा गया है। नगर के इतने पास फेके गए नक्सल पर्चें से आम जनता में भय व्याप्त है।
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बस्तर लोकसभा सीट के लिए 11 अप्रैल यानी गुरुवार को मतदान होगा। नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में शांति और सुरक्षापूर्ण मतदान चुनौती बनी हुई है। वहीं नक्सली भी लगातार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से पूरी सुरक्षा जवान सतर्क है।
इसी बीच लोकसभा चुनाव पूर्व नक्सली दहसत फैलाने की कोशिश में हैं। नक्सलियों ने 8 अप्रैल को दहसत फैलाने के उद्देश्य से कोण्डागांव मर्दापाल मार्ग पर कोण्डागांव के जामपदर से लगभग 10 किमी दूर कारसिंग तक सड़क पर पर्चे फेके हैं। नक्सलियों ने पर्चें फेक चुनाव बहिष्कार का आव्हान किया है।
पूर्व बस्तर डिवीजन नक्सल कमेटी ने फेके पर्चें
आज सुबह मर्दापाल मार्ग पर जो पर्चें मिले हैं, उन्हें भाकपा माओवादी पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने जारी किया है। जारी किए गए पर्चें में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, फर्जी मुदभेड़ बंद करने, अर्धसैनिक व पुंजीपतियों को मार भगाने, जल जंगल जमीन बचाने और पुलिस मुखबिरी बंद करने का आव्हान किया गया है।
जानकारी हो, इसके पूर्व नक्सलियों ने वर्ष 2012 में कोण्डागांव में नक्सल पर्चा फेका था, अब लगभग 7 साल बाद फिर नक्सलियों के नगर के पास उपस्थिति दर्ज करने से आम लोगों में भय व्याप्त है।
कोण्डागांव में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
जिस क्षेत्र में आज नक्सल पर्चे मिले है उसमें से अधिकांश हिस्सा विधानसभा नारायणपुर अंतर्गत शामिल है। जानकारी हो, सुरक्षा के चलते नारायणपुर क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं विधानसभा कोण्डागांव अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान होगा।
यह भी देखें :
Add Comment