Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पूर्व CM रमन सिंह बस्तर में भरेंगे हुंकार…दो दिनों में तीन जगह आमसभा को करेंगे संबोधित…

जगदलपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे। रमन सिंह लोकसभा चुनाव को देखते हुए 2 दिवसीय दौरे पर बस्तर आ रहे हैं। इस दौरान वे 3 जगहों पर आमसभा करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को जिताने की अपील जनता से करेंगे।



रविवार की सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 11.40 को जगदलपुर पहुंचने के बाद वहां से 11.50 को सड़क मार्ग से बस्तर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। 1 बजे सड़क मार्ग से किलेपाल विकासखंड बास्तानार जाएंगे।

जहां 1.45 तक आमसभा को संबोधित करने के बाद वापस सड़क मार्ग से किलेपाल से किंजोली के लिए रवाना हो जाएंगे। 3 बजे किंजोली पंहुचने के बाद 1 घंटा वहाँ आमसभा को सम्बोधित करेंगे। 4 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे।
WP-GROUP

रात करीब 7 बजे सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के बाद 8 अप्रैल की सुबह 11 से 12 बजे तक एक प्रेसवार्ता लेंगे। 12 बजे सड़क मार्ग से फरसगांव के लिए रवाना हो जाएंगे। 1.35 को फरसगांव पहुचने के बाद 1.40 से 2.40 तक आमसभा को सम्बोधित करेंगे, फिर 3 बजे सड़क मार्ग से जगदलपुर रवाना होंगे। 4 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी देखें : 

3 राज्यों के 50 ठिकानों पर आयकर व‍िभाग की रेड…मुख्यमंत्री के OSD भी फंसे…

Back to top button
close