चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग त्योहार मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में इस दिन को नवरेह के नाम से जाना जाता है। इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कश्मीरियों को नवरेह की जगह गलती से नवरोज की शुभकामनाएं दे दीं, जो कि पारसियों का त्योहार है। प्रियंका के बधाई के बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।
Nauroz Mubarak to all my Kashmiri sisters and brothers!! Despite my mother’s “don’t forget to make the thali” messages, I had no time to make my thaali yesterday but came home after road show and found it placed on the dining table. How sweet are mom’s? pic.twitter.com/Lix2hCVS8f
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 6, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे सभी कश्मीरी भाईयों और बहनों को नवरोज की शुभकामनाएं। मेरी मां ने कहा था कि “थाली बनान मत भूलना’, इसके बावजूद मुझे थाली बनाने का समय नहीं मिला, लेकिन रोड शो के बाद जब मैं घर पहुंची, तो मुझे डाइनिंग टेबल पर सजी हुई थाली मिली। मां कितनी प्यारी होती है?”
अशोक पंडित नाम के एक यूजर ने कहा कि नवरोज इरानियों का त्योहार है, जो पिछले महीने ही चला गया। हम कश्मीरी पंडित इसे नवरेह के नाम से मनाते हैं।
मशहूर लेखक और टिप्पणीकार तारेक फतेह ने लिखा, ‘प्रिय प्रियंका गांधी, नौरोज़ पिछले महीने मनाया जा चुका है। कश्मीर में नए साल के त्योहार को नवरेह के नाम से जाना जाता है।’
विक्रांत नाम के यूजर ने लिखा, “नवरोज इरानियों का त्योहार है, जो 21 मार्च को मनाया जाता है, शायद आप नवरे त्योहार की शुभकामनाएं दे रही हैं।
यह भी देखें :
बाथरूम में महिला ने ये क्या देख लिया…चक्कर खाकर गिर पड़ी…घर वाले गए तो उनके भी उड़ गए होश…
Add Comment