क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

किशोरी को भगाने वाले युवक के साथ रहने सरपंच ने बनाया दबाव… युवक व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज…

कोरबा। बांगो थाना क्षेत्र में एक युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। लडक़ी के पिता ने जब गांव के सरपंच को ये बात बताई तो सरपंच ने उल्टे किशोरी को युवक के साथ पति पत्नी की तरह रहने और छोडऩे पर एक लाख रुपए के जुर्माने का फरमान दे दिया। अब शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व सरपंच के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांगो क्षेत्र निवासी आरोपी अंतराम यादव बीते 30 जनवरी को शादी का झांसा देकर एक किशोरी को अपने साथ भगाकर अपने घर ले गया था। उसने 7-8 दिन तक लडक़ी को अपने पास ही रखा। इसकी जानकारी होने पर लडक़ी के पिता ने गांव के सरपंच रमाकांत गोंड को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद रमाकांत गोंड ने तत्काल गांव में बैठक बुलाई। जिसमें सरपंच की ओर से किशोरी को अंतराम के साथ पति पत्नी की तरह रहने के लिए दबाव बनाया। यही नहीं सरपंच ने लिखा पढ़ी कर ये फरमान सुना दिया कि अगर लडक़ी अंतराम को छोड़ेगी तो उसे 1 लाख रुपए जुर्माना देना होगा।

सरपंच के इस फरमान से किशोरी के पिता की परेशानी और बढ़ गई। बाद में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे बताया कि उसकी लडक़ी को भगाने में सरपंच का सहयोग है। इसके कारण ही अंतराम यादव के साथ लडक़ी को पत्नी की तरह रहने के लिए दबाव बना रहा है और छोडऩे पर जुर्माने की बात कह रहा है। इस जानकारी के बाद किशोरी के पिता ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अब किशोरी को भगाने वाले युवक और उसका सहयोग करने वाले सरपंच के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
close