छत्तीसगढ़सियासत

जोगी कांग्रेस में बिखराव…लखनलाल श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा…

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी के भरोसेमंद सीनियर नेता एक के बाद एक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। अब जनता कांग्रेस जोगी के जिलाध्यक्ष लखनलाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है पार्टी के नेतागण लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार न खड़ा करने से नाराज हैं।





WP-GROUP

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने जिस गति के साथ जनता कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प के रूप में खड़ा किया था, उसी गति से अब पार्टी बिखरते नजर आ रही है। पार्टी के भरोसेमंद सीनियर नेता एक के बाद एक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। दो दिन पहले ही राजनांदगांव के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष मेहुल मारू इस्तीफा दिया था।

यह भी देखें : 

जवानों की शहादत पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी

Back to top button
close