छत्तीसगढ़

पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट…4 महिलाएं बुरी तरह झुलसी…

दुर्ग। जिलेे के महमरा स्थित प्रजा फायर वर्क फैक्ट्री में गुरुवार सुबह विस्फोट के साथ भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में काम कर रही चार महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। जिनमें दो की हालत बेहद गंभीर है।



बताया गया कि प्रजा फायर वर्क फैक्ट्री में पटाखा बनाया जाता है। आज फैक्ट्री में महिलाएं मसाला के साथ बारूद मिला रही थी। इसी बीच चिंगारी से बारूद के ढेर में विस्फ ोट हो गया। देखते-देखते आग 4 हजार वर्गफ फ़ीट में स्थित फैक्ट्री में फैल गई।
WP-GROUP

आग की चपेट में आने से 4 महिलाएं झुलस गई। डॉयल 112 की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम फि लहाल आग बुझा रही। आग में झुलसी चारों महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी देखें : 

VIDEO: छत्तीसगढ़ में फिरा बड़ा नक्सली हमला…BSF के 4 जवान शहीद…2 गंभीर…ईलाके में सर्चिंग जारी…

Back to top button
close