क्राइमछत्तीसगढ़

नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ने ओवरब्रिज से कूदकर दी जान

बिलासपुर। बिलासपुर के तिफरा नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी ने शनिवार की रात तिफरा ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान करने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामू साहू तिफरा नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी रीना साहू शनिवार की रात घरवालों को बिना बताए घर से निकली और तिफरा ओवरब्रिज पहुंचने के बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। रेलवे ट्रैक में गिरते ही वह उसकी चपेट में आ गई।

आसपास के लोगों ने महिला को कूदते देखकर तत्काल सिरगिट्टी पुलिस और 112 को सूचना दी। इस बीच वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची 112 ने अज्ञात महिला को तत्काल बिलासपुर सिम्स भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई,लेकिन रात को मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी।


इधर नगर पंचायत अध्यक्ष रामू साहू व घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी उन्हें किसी महिला के ट्रेन की चपेट में आने की खबर मिली तब वे सिम्स पहुंचे। फिर इस घटना की जानकारी सिरिगिट्टी पुलिस को दी गई।

पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को सिम्स के मरच्युरी में रखा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीना साहू बीमारी से थी।

परेशान वे शनिवार की शाम 5:30 बजे नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ अस्पताल के लिए निकलीं, ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही उन्होंने कर्मचारी से कहा- तुम वापिस लौट जाओ मैं अस्पताल अकेली ही चली जाऊंगी। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गया।

यह भी देखे : बीच सड़क पर जज की बीवी और बेटे को बॉडीगार्ड ने मारी गोली, फोन पर जज से कहा- ‘मैंने तुम्हारी बीवी और बेटे को गोली मार दी है’ 

Back to top button
close