रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका को स्वाइन फ्लू हो गया था।
अंबेडकर अस्पताल सूत्रों के अनुसार 22 वर्षीया मृतका बेरला-बेमेतरा की निवासी थी। पिछले माह उसे सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई थी। सामान्य उपचार के बाद भी जब उसे आराम नहीं मिला तो उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति लगातार खराब होने पर उसे अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
बताया जाता है कि मृतका 6-7 माह की गर्भ से थी। यहां उसे 2 अपै्रल को भर्ती कराया गया था, जांच में पता चला कि उसे स्वाइन फ्लू हुआ है, उसका उपचार शुरू ही हुआ था कि बीती रात उसकी मौत हो गई।
यह भी देखें :
साइकल से मुर्गी के चूजे पर चढ़ गया बच्चा…10 रुपये लेकर पुहंचा अस्तपाल…बोला- प्लीज इसे बचा लो
Add Comment