चुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर में प्रमोद दुबे और दुर्ग में प्रतिमा चंद्राकर आज करेंगे नामांकन दाखिल…दोनों जगह CM भूपेश बघेल होंगे शामिल…

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल साथ में रहेंगे। श्री दुबे के नामांकन भरने के बाद सीएम दुर्ग जाएंगे और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कल 5 अपै्रल को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे रायपुर से दुर्ग रवाना हो जाएंगे और दुर्ग पहुंचकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अगले दिन 5 अपै्रल को वे ओडिशा दौरे पर रवाना हो जाएंगे। श्री बघेल 5 अपै्रल को दोपहर 12.05 बजे कोमना-ओडिशा पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे धरमगढ़ पहुंचकर वहां आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।
WP-GROUP

शाम 4.30 बजे वे ओडिशा से रवाना होकर जगदलपुर आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 6 अपै्रल को 12 बजे बस्तर के तोकपाल, दोपहर 2 बजे बीजापुर, 3.30 बजे कोण्डागांव पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। 7 अपै्रल को वे दोपहर 12 बजे कंडेल रवाना हो जाएंगे। दोपहर में ही 1.45 बजे वे मैनपुर और दोपहर 3.30 बजे छुरिया पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी देखें : 

तीसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन…अब तक 80 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया पर्चा…

Back to top button
close