पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह पर डेढ़ सौ करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप…

रायपुर। लोकप्रहरी रमाशंकर गुप्ता ने वर्ष 2014 में तत्कालीन राज्य स्तरीय समन्वय समिति फसल बीमा के अध्यक्ष अजय सिंह पर दस लाख किसानों के साथ खरीफ फसल बीमा हेतु 150 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि अजय सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष हैं। उल्लेखनीय है कि जैसे ही गुप्ता ने विभागीय जनसूचना अधिकारी सुश्री सी.एस.एक्का को उक्ताशय का पत्र प्रेषित किया गया, तत्संबंध में उनके द्वारा फसल बीमा के भ्रष्टाचार की जांच की अनुमति से संबंंधित सूचना के प्रकटीकरण से अजय सिंह की शारीरिक सुरक्षा को खतरे की आशंका व्यक्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि मामले की शिकायत करने वाले रमाशंकर गुप्ता ने इस बाबत् शपथ पत्र देकर सार्वजनिक रुप से खुलासा कर दिया है। प्रकरण को प्रारंभिक जांच के मद्देनजर प्रथम दृष्टया पुष्ट साक्ष्य के साथ ईओडब्लयू ने आरोपी के विरुद्ध जांच की अनुमति मांगी है।
पूरे प्रकरण के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से श्री गुप्ता ने मांग की है कि अजय ङ्क्षसह को अजमल कसाब की तरह श्रेणी की सुरक्षा दी जाए, ताकि भविष्य में दस लाख किसानों की माब लिचिंग से वह भयमुक्त रहे।
उन्होंने यह भी कहा है, कि उपरोक्त भ्रष्टाचार को प्रमाणित पाए जाने पर संबंधित बीमा कंपनी को बीमा दावा की अंतर राशि 12 प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान का आदेश भी विगत 23 मई 2019 को जारी कर दिया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि इस भ्रष्टाचार के संबंध में अभी और भी प्रामाणिक सूचनाएं सार्वजनिक की जाएंगी. मामले में चाही गई जानकारी का संबंध किसी भी तरह की निजी सूचना से नहीं है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में राज्य शासन की ओर से किसी भी तरह की जांच की अनुमति नहीं मिल सकी है।
यह भी देखें :