रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार 3 अप्रैल को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान विशेष विमान से सुबह 10.30 बजे राजधानी पहुंचेंगे। निजी हेलिकॉप्टर से चौहान यहां से सुकमा जाएंगे।
वहां वे 11.40 बजे मिनी स्टेडियम में आमसभा लेंगे। दोपहर 12.35 बजे चौहान कोंडागांव के लिए रवाना होंगे और वहां विकासनगर के स्टेडियम मैदान पर 1.15 बजे आम सभा लेंगे। अपराह्न 3.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.45 बजे एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। शाम 06 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
यह भी देखें :
तीसरे चरण के लिए 55 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन…रायपुर में सबसे अधिक
Add Comment