जहरीला आम खाने से बच्चे की मौत…गरमी में पानी की कमी…शिकारी जानवरों को मारने पानी के स्त्रोतों को कर रहे टारगेट…

जगदलपुर। गरमी की वजह से जंगलों में पानी की कमी बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से जंगली जानवर परेशान हो रहे हैं और उन्हें पानी के यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। भरी गरमी में जंगली जानवरों के लिए जंगलों में पोखर और गड्ढे में भरा पानी ही जीवन बचाने का एकमात्र साधन बनता है, लेकिन अब यही पोखर और गड्ढे उनके शिकार का कारण बन रहे हैं।
गरमी के चलते शिकारी इन्हीं छोटी डबरियों और पोखरों को टारगेट कर रहे हैं। शिकारी इन्हें पानी के स्त्रोतों को निशाना बनाकर जानवरों का शिकार कर रहे हैं। वे पानी या खाने-पीने की चीजों में जहर मिलाकर उनका शिकार कर रहे हैं।
चूंकि इस वक्त जंगल में पानी की कमी है, इसके चलते जानवर ऐसे स्थानों पर जमा हो रहे हैं जहां पानी है, इसलिए उनका शिकार आसान हो गया है। कमोबेश हर साल ऐसी स्थिति बनती है। अभी हाल ही में जिरागांव में आम खाने से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई।
यह फल जानवरों के लिए जहर मिलाकर रखा गया था, जिसे बच्चे ने खा लिया। उससे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में एसडीओ फारेस्ट डीकेएस मौर्य ने बताया कि क्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारियों को इस संबंध में सतर्कता बरतने व सचेत रहने के निर्देश दिये गये हैं।
यह भी देखें :
एवरेस्ट पर 9 दिन में 11 पर्वतारोहियों की मौत…इस तस्वीर से डरी दुनिया…देखें PHOTOS…