छत्तीसगढ़स्लाइडर

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन…अब सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक लगेगी…

रायपुर। बढ़ते तापमान को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया है। वर्तमान में आंगनबाड़ी सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित की जा रही थी। जिसमें परिवर्तन करते हुए अब 5 अप्रैल से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी वृद्धि हुई है। तापमान रोज बढ़ता ही जा रहा है। आगामी दिनों गर्मी और भीषण रूप लेगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चे पढऩे आते हैं।





WP-GROUP

इस भीषण गर्मी में बच्चों को काफी परेशानी होती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य हितग्रहियों को आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे में परेशानी होगी। जिसे देखते हुए समय में परिवर्तन किया गया है।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/04/Document-2-1.pdf” title=”Document (2) (1)”]

यह भी देखें : 

पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 4 अप्रैल से…स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की समय-सारिणी…

Back to top button
close