छत्तीसगढ़स्लाइडर

CM भूपेश बघेल का ओडिशा दौरा 5 को…कोमना और धरमगढ़ में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित…

रायपुर। मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर 5 अप्रैल को ओडिशा जाएंगे। वे वहां कोमना और धरमगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अम्बिकापुर में कांग्रेस उम्मीदवार खेलसाय सिंह के नांमाकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 4 बजे बलौदाबाजार, रोहांसी पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे।





WP-GROUP

 4 अप्रैल को रायपुर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे दुर्ग में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा चंद्रकार के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा 5 अप्रैल को चुनावी प्रवास पर ओडिशा जाएंगे। वे यहां दोपहर 12.50 बजे कोमना में तथा दोपहर 2 बजे धरमगढ़ में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 4.30 बजे जगदलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 6 अप्रैल को 12 बजे बस्तर तोकपाल, दोपहर 2 बजे बीजापुर, दोपहर 3.30 बजे कोंडागांव पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कंडेल, दोपहर 1.45 को मैनपुर, दोपहर 3.30 बजे छुरिया में आमसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी देखें : 

VIDEO: रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत…चुनाव तैयारियों को ली जानकारी…कुछ देर बाद ओडि़शा के लिए हुए रवाना…

Back to top button
close